तमंचे पर डिस्को कर दबंगई दिखाने वाला युवक गिरफ्तार l
लक्सर तमंचे पर डिस्को कर दबंगई दिखाना युवक को पड़ा भारी लक्सर पुलिस टीम ने युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया एसएसपी हरिद्वार द्वारा आदेश दिए गए है कि अवैध हथियारों का प्रयोग करने व अवैध हथियारों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर आम जनता में भय व्याप्त करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है उपरोक्त क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए ग्राम खेड़ी खुर्द में शादी समारोह में एक व्यक्ति के द्वारा तमंचा लहराने पर तमंचे पर डिस्को कर आम जनता में भय व्याप्त कर दबंगई दिखाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए दिनांक 6 मई 2023 को अभियुक्त मनीष पुत्र बिंदर निवासी ग्राम खेड़ी खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को दबंगई दिखाने के प्रयोग किए जा रहे अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है उसको पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएसआई अंकुर शर्मा कांस्टेबल मनदीप नेगी प्रभाकर थपलियाल शामिल रहे उसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l




