Uncategorized

बौगल में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नीरज चौहान,के द्वारा एक खुली बैठक का आयोजन किया गया

रिपोर्ट सुखदेव

बहादराबाद | ग्राम पंचायत अत्मलपुर बौगल में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नीरज चौहान, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुंदरलाल के द्वारा एक खुली बैठक का आयोजन किया गया | एक दिन पहले बुधवार को पूरे गांव में डुगडुगी बजाकर एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को एजेंडा के माध्यम से सूचित कर बताया गया था कि यदि गांव में किसी भी व्यक्ति की कोई भी पंचायत कार्यों संबंधित समस्या/ सुझाव देना है तो वह खुली बैठक में आकर बताएं उस पर विचार – विमर्श किया जाएगा और समस्या का निवारण करने की कोशिश की जाएगी इसी क्रम में गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को खुली बैठक में पहुंचकर अपनी गली मोहल्लाे में सड़के, मकान,पेंशन, लाइट ,साफ सफाई संबंधित बातें रखी वैसे तो ग्राम प्रधान का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है| लेकिन ग्राम प्रधान नीरज चौहान का कार्यकाल एक वर्ष बीत जाने के बाद गांव का लगभग 60 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूर्ण हो चुका हैं जो भी गांव का शेष कार्य बचा है उसको भी जल्दी पूरा किया जाएगा | इस खुली बैठक में ग्राम प्रधान नीरज चौहान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुंदरलाल, उप प्रधान रेशमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख उधम सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह स्वाति, अंकित चौहान, अंशुल चौहान, सपना, श्याम कुमार अमित चौहान देशराज चौहान रविंदर वेदपाल आदि लोग उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *