ब्यूरो रिपोर्ट
दिनाँक 02.01.2024 को राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 की षष्ट््म प्रतियोगिता अन्तर्गत् ग्रुप-11 में वाॅलीबाॅल की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अण्डर-14, 17 एवं 19 बालक वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन सैक्टर -4 बी0एच0ई0एल0 वाॅलीबाॅल कोर्ट एवं अण्डर-14, 17 एवं 19 बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स ऐकेडमी, रावली महदूद में किया गया। जिसमे मा0 ग्राम प्रधान रावली महदूद श्री प्रमोद पाल एवं श्री कर्णवीर सिंह वरि0 प्रशिक्षक वाॅलीबाॅल प्रशिक्षक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
आज आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत् रहे:-
बालिका वर्ग
अण्डर- 14 में जनपद पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा एवं देहरादून की टीमों द्वारा क्वाट्रफाईनल मुकाबलों हेतु क्वाॅलीफाई किया गया।
अण्डर-17 में जनपद पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली एवं पौड़ी गढ़वाल की टीमों द्वारा क्वाट्रफाईनल मुकाबलों हेतु क्वाॅलीफाई किया गया।
अण्डर- 19 में जनपद अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, चम्पावत एवं देहरादून की टीमों द्वारा क्वाट्रफाईनल मुकाबलों हेतु क्वाॅलीफाई किया गया।
बालक वर्ग
अण्डर-14 में जनपद ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर एवं देरहादून की टीमों द्वारा क्वाट्रफाईनल मुकाबलों हेतु क्वाॅलीफाई किया गया।
शेष प्रतियोगितायें गतिमान रहीं, जिसमे परिणाम कल सम्भावित है।
कार्यक्रम में श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, श्रीमती शबली गुरूंग, जिला क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादबराद, श्री प्रदीप कुमार, उपक्रीडाधिकारी, हरिद्वार श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, श्री समीर खेल प्रशिक्षक, अन्य आफिशल्स तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।




