रिपोर्ट शराफत खान
कड़ाके की ठंड के चलते जाना गरीब _ असहाय लोगों का दर्द
08 डिग्री में घने कोहरे के बीच किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने गरीबों की ली सुध
जी हां आपको बता दें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने
दिसंबर माह के चलते ठंड अपने पूरे शबाब पर है हर कोई ठंड से बचने के उपाय कर रहा है ऐसे में सर पर छत न हो और उपर से कोई गर्म कपड़ा भी ना पहना हो ऐसे गरीब लोग किसी ना किसी से आस लगाए होते है की कोई खुदा का भेजा हुआ फरिश्ता आए और हमारा दर्द समझ सके भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम पिछले कई दिनों से अपने साथियों के साथ विचार विमर्श कर रहे थे की कुछ ऐसा किया जाए जिससे इस कड़ाके की ठंड से सड़को पर सो रहे लोगो को बचाया जा सके इसी क्रम में आज भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मिलजुल कर सेकंडों कंबल की व्यवस्था कर क्षेत्र में निकल पड़े और जनपद की कई जगहों का दौरा करते हुए जहां भी कोई व्यक्ति ठंड से ठिठुरता हुआ मिला उसे अपने हाथों से कंबल ओढ़ाकर, दुआएं ली जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति ने कंबल को प्राप्त कर खुशी जाहिर की कई लोगो की आंखे नम हो गई और सभी को आशीर्वाद दुआएं दी और संगठन के इस कार्य की सराहना की
संगठन के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा जनपद के सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गरीब व कमजोर लोगों के लिए ऐसे कार्य करते रहे
किसान मजदूर एकता जिंदाबाद




