नोएडा के मॉल में मर्डर,मस्ती की पार्टी बनीं खूनी मैदान l
नोएडा : नोएडा के एक शहर में बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते नोयडा के सेक्टर 39 के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में सोमवार रात कुछ युवक होने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे जहां उन युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई, जिसने खतरनाक रूप लेलिया और इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया,और जाँच में जुटी है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के चलते बीते दिन सोमवार को रात करीब 11ः00 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गलैरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में कुछ युवक अपनी कंपनी की तरफ से पार्टी कर रहे थे तभी उनकी वहां काम करने वाले बार के स्टाफ से मारपीट हो गई।इस मारपीट में एक व्यक्ति बृजेश राय(30) पुत्र श्रीकांत राय निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार बुरी तरह घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत बताया गया।जसिके बाद हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत कर एवं मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज हुई। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है जिनपर कार्यवाई जारी है।




