रिपोर्ट पहल सिंह राणा
अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, लक्सर एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्ति / असामाजिक तत्व पर अंकुश लगाने के लिए, निर्देश जारी किए गए थे, जिनका अनुपालन करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान मोबाइल ड्यूटी पिंकू पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम सिधडू लक्सर जिला हरिद्वार, को सुल्तानपुर क्षेत्र से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, उक्त व्यक्ति किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिंकू को सुल्तानपुर क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाल लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है,




