Uncategorized

30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट पहल सिंह

30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार एक फरार, लक्सर लक्सर पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है उत्तराखंड सरकार द्वारा नशा मुक्ति देवभूमि अभियान 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद हरिद्वार को नशा मुक्त करने व (अवैध शराब/ स्मैक / चरस /गांजा आदि ) तसकरो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गये, जिनका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीमो का गठन किया गया, जिसमें उप निरीक्षक दीपक चौधरी, कांस्टेबल मनदीप, कांस्टेबल अरविंदर, कांस्टेबल, वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मदन वर्मा, आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीमें बनाई गई, टीमों द्वारा संघन चेकिंग चलाई गई, सुराग्शी / पतारसी लगातार जारी रखते हुए, टीम द्वारा कंकर खाता से सोपपुरी जाने वाली रोड पर व्यक्ति सतपाल को अवध 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ व अकोढा चौराहा से व्यक्ति विकास उर्फ प्रिंस को वहांन नंबर यूके 08 C A 3901 छोटा हाथी मे 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि दो अभियुक्तों को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *