रिपोर्ट पहल सिंह
नाबालिक के दुष्कर्म के मामले में वंचित/ वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लकसर वांछित अभियुक्तगणो की धर पकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देश जारी किया गया था, जिसका अनुपालन करते हुए अo उo निo रंजीत नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उo निo एकता ममगाई कोतवाली लक्सर, अo उo निo रंजीत नौटियाल कोतवाली लक्सर, हेड कांo विनोद कुंडलिया कोतवाली लक्सर, कानिo जयपाल सिंह चौहान कोतवाली लक्सर आदि की टीम बनाई गई, टीम द्वारा कोतवाली लक्सर में पंजीकृत मु o अo संo 831 / 2023 धारा 363/ 366 / 376/(2)(n) 376(3) भाo दo विo व 5(ठ )(ढ )/6 पोस्सो अधिनियम अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, तथा लगातार ठिकाने बदल रहा था, तथा पुलिस से पहचान छुपाने के लिए तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए भेष बदलकर लगातार ठिकाने बदल रहा था, पुलिस द्वारा मैन्युअल पुलिसिंग के माध्यम से अभियुक्त के दिल्ली में रहने की जानकारी हासिल हुई, सुरगी पतारसी कर अभियुक्त वसीम पुत्र हसीन निवासी ग्राम जलालाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष के संभावित ठिकाने पर दबिष देकर दिनांक 10 12 2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया,S I रंजीत नौटियाल ने बताया कि वसीम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त को निमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,




