रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वारा 12 वर्षीय नाबालिक बालक जो कि थाना श्यामपुर पीठ बाजार में धूमता हुआ पाया गया, को सकुशल उसके परिजन (ताऊ जी) श्री मोहन नानेद सिंह निवासी ग्राम नानका थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को किया सुपुर्द………………….
दिनांक 10.11.2023 को धनतेरस पर्व के दृष्टिगत श्यामपुर पीठ बाजार में गश्त के दौरान थाना पुलिस को एक 12 वर्षीय नाबालिक बालक लावारिस स्थिति में धूमता हुआ दिखाई दिया। थाना पुलिस द्वारा बालक से उसका नाम पता व रात के समय धूमने का कारण पूछा तो बालक अपना नाम पता स्पष्ट नहीं बता पा रहा था। पुलिस द्वारा बालक के हाथ में गुदे हुये नम्बरों से सम्पर्क कर जानकारी कर ज्ञात हुआ कि उक्त बालक ग्राम नानका थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है। उसके परिजनों द्वारा बताया कि बालक मन्दबुद्धि का है। उसका नाम युवी राणा पुत्र श्री शेखर निवासी ग्राम नानका थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 12 वर्ष बताया। उक्त बालक को थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

