जैनपुर से कनौजिया परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
लंढौरा जैनपुर के ग्राम प्रधान गौरव कुमार ने सभी देशवासियों परदेसवासियों व क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा दीपावली भाईचारे के साथ मनाएं और विस्फोटक पटाखों से सावधान रहे। उन्होंने युवाओं से पटाखे ना चलने की अपील की। वही सौरभ सिंह व अनुज कुमार ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें। और दीपावली के त्यौहार को दीप जलाकर और मिठाइयां खिलाकर आपस में भाईचारे के साथ मनाएं। वही ग्राम वासियों ने प्रधान गौरव कुमार की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने गांव में डेंगू की बीमारी को देखते हुए गांव में दवाई का छिड़काव कराया। और कैंप कार्यालय लगाकर गांव वालों को डेंगू की दवाई व जांच फ्री कराई।




