हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोतवाली मंगलौर पर अफजाल निवासी ग्राम जैनपुर झंझडी मंगलौर द्वारा स्वयं के भाई हसन अली को विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चोट पहुंचाने के संबंध में अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 307, 323, 506, 504 आईपीसी बनाम 06 अभियुक्त पंजीकृत कराया गया। वही लंढोरा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई की हत्या के प्रयास जैसे जगन्य अपराध में फरार चल रहे अपराधियों की धरपड़ हेतु लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को थाना पुरकाजी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से दबोचा। वांछित अपने दूर के रिश्तेदार के घर पर गिरफ्तारी की डर से छिपा हुआ था।
विवरण अभियुक्त-
1-जब्बार पुत्र असगर निवासी जैनपुर झझेड़ी मंगलौर




