Uncategorized

छात्र संघ ने किया पुण्यानंद का पुतला दहनl

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

छात्र संघ ने किया पुण्यानंद का पुतला दहनl

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा ब्राह्मणों पर दिए तथाकथित संत पुण्यानंद के अभद्र बयान के विरोध में विश्व विद्यालय भवन के सामने पुण्यानंद का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया,और मीडिया के माध्यम से शासन व प्रशासन से पुण्यानंद को जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की गई
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष सागर खेमरिया ने कहा कि संत समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए जो समाज को आपस में बांटकर ब्राह्मणों को गाली दे रहे हैं l पुण्यानंद पर संतों की चुप्पी विप्र समाज को खल रही है ।
कोषाध्यक्ष अमन दुबे के कहा कि हरिद्वार आते ही पुण्यानंद के मुंह पर कालिख पोथी जाएगी। छात्र नेता सौरभ शर्मा ने पुण्यानंद के अनुयायियों से पुण्यानंद के विरोध का आवाह्न किया ।
छात्र नेता पीयूष मालिक ने कहा कि इस तरीके का बयान केवल ब्राह्मणों के लिए ही नहीं बल्कि समस्त हिन्दू समाज के लिए भी शर्मसार करने वाला है । इस तरीके का बयान किसी भी आध्यात्मिक संत को शोभा नहीं देता ।
छात्रो ने कहा कि यह ब्राह्मणों का घोर अपमान है और इसे कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *