नाबालिग की शादी की खबर पर पुलिस पहुंची शादी समारोह में और दुल्हन को लें गई थाने l
कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मौके पर अचानक पुलिस पहुंच गई । दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दुल्हन के परिजन उसकी कम उम्र में शादी कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से दुल्हन के उम्र सम्बन्धी कागज मांगे लेकिन परिजन कागजों को दिखा नहीं पाए। पुलिस ने फिलहाल दुल्हन को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आज सुबह एक बारात कलियर को थाना की इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव में गई थी। शादी समारोह में सभी रस्में अदा की जा रही थी और वर एवं वधू पक्ष के लोग शादी की खुशियों में मग्न थे लेकिन शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक से पुलिस वहां पहुँच गयी। पुलिस ने दुल्हन के परिजनों को बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि बाल विवाह किया जा रहा है और दुल्हन नाबालिग है। परिजन इस बात को झूठा बताने लगे तो पुलिस ने परिजनों से उम्र संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन इसके बाद दुल्हन के परिजन बगले झांकने लगे और दस्तावेज पुलिस को नही दिखा पाए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। वही दूल्हा दुल्हन के परिजन मामले को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के यहां पहुंच गए फिलहाल शादी समारोह स्थगित है और दुल्हन के उम्र की सही पुष्टि होने के बाद ही आगे क्या होगा यह पता चल पाएगा। इस संबंध में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि उन्हें बाल विवाह की सूचना मिली थी जिसके बाद दुल्हन को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।




