Uncategorized

पुलिस ने 6.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया।

पुलिस ने 6.15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मंगलौर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु एसएसपी हरिद्वार महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर को निर्देशित किया गया, निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर महेश जोशी द्वारा उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में लंढौरा क्षेत्र में स्मैक के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु मंगलोर पुलिस थाना क्षेत्र लंढौरा में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है। शनिवार को दौराने गस्त लंढौरा क्षेत्र से एक अभियुक्त को 6.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जो कि निम्न मोटरसाइकिल सवार था जिसके विरुद्ध थाना मंगलोर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त

  1. साजिद पुत्र शाहिद निवासी बहरी किला लंढौरा मंगलौर हरिद्वार
    बरामदगी
    1- 6.15 ग्राम स्मैक बरामद
    2- मोटरसाइकिल प्लैटिना No-UK07v.4098
    पुलिस टीम
    1 प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी
    2 उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह
    3 कांस्टेबल 458 मनीष
  2. कांस्टेबल 360 अरुण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *