खानपुर थाना पुलिस का सराहनीय प्रयास 4 घंटो में ही खोई हुई 4 वर्षीय बच्ची को उसके घर वालो से मिलाया हो रही तारीफ l
विनय पुत्र उदय सिंह एवं अंकुर पुत्र मांगेराम ने आज थाना खानपुर में एक 4 साल क़ी बच्ची को देकर बताया क़ी यह उन्हें प्रहलादपुर के पास रोड पर एकेली खड़ी रो रही थी l उस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी गोवर्धनपुर, सोशल मिडिया व मंदिरों, मस्जिदों में एलान कराया गया तथा जन साधारण को सूचित किया गया l पुलिस के प्रयास से 4 घंटो में ही बालिका के पिता सुधीर कुमार पुत्र ऋषिपाल,दादी मिला थाने में आए जिन्होंने बालिका को पहचान कर कहाँ क़ी यह उनकी बेटी है जिसका नाम रश्मि है l पुलिस ने तस्दीक होने पर बालिका जो परिजनो के सुपुर्द कर दिया l बालिका को परिजनो तक पहुंचने में एस आई लक्ष्मण दत्त जोशी,म. का. रीतू,का. अरविन्द, का. संजय चौहान ने अथक प्रयास किया l बालिका के परिजनो ने पुलिस क़ी प्रसंशा क़ी l




