रिपोर्ट पहल सिंह राणा
पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता चर्चित रगदारी प्रकरण मे एक दबीचा लक्सर
प्रधान प्रबंधक शुगर मिल लक्सर सत्यपाल सिंह ने दिनांक 10/07/2023 क़ो कोतवाली लकसर मे प्रार्थना पत्र देकर बताया की रजिस्टर्ड डाक से गैंगस्टर गोल्डी बराड व लोरेंस विश्नोई के नाम से 01 करोड रूपये की फिरोती की मांग की है फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
प्रकरण गंभीर देखते हुए एस एस पी हरिद्वार अजय सिंह के आदेश पर लकसर कोतवाली प्रभारी निक्षक के निदेशन मे पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा रजिस्टर्ड डाक की डिलीवरी के सम्बन्ध में सभी तथ्यों को गहराई से समझते हुए कड़ी से कड़ी जोड़कर जानकारी प्राप्त की और लक्सर रूडकी क्षेत्र में सैकड़ों CCTV फुटेज को खंगालने में रात दिन एक कर दिया। हरिद्वार पुलिस टीमों का आपसी तालमेल और छोटी-छोटी बातों को आपस में कनेक्ट करते हुए आरोपी लोकेश कुमार शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र दत्त शर्मा को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल हुई।पकड़े गये ने बताया की वह वर्ष 2019 में शुगर मिल से रिटायर हो गया था व वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक कुल 04 वर्षो से लगातार एक्सटेंशन पर नौकरी कर रहा था। उसका एक्सटेंशन समाप्त होने पर उसके द्वारा 01 वर्ष का एक्सटेंशन और बढाने हेतु नये प्रधान प्रबंधक एस0पी0 सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन एस0पी0 सिंह ने उनका एक्सटेंशन अस्वीकार कर दिया। इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा प्रधान प्रबंधक को गोल्डी बराड व लोरेंस विश्नोई गैंगस्टरो के नाम से डराते हुए 01 करोड रूपये की धमकी भरा पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा था ताकि प्रधान प्रबंधक डर जाए और उसको पैसा आसानी से मिल जाए।गिरफतार अभियुक्त
लोकेश कुमार शर्मा पुत्र श्री महेन्द्र दत्त शर्मा निवासी मेन बाजार लक्सर जिला हरिद्वार गिरफतार करने वाली पुलिस टीम मे शामिल रहे l
01.मनोज ठाकुर- क्षेत्राधिकारी लक्सर
02.अमरजीत सिंह-प्रभारी निरीक्षक
- व0उ0नि0 अंकुर शर्मा
- कानि0 प्रभाकर थपलियाल




