Uncategorized

पानी निकासी के स्त्रोत बन्द होने से एक झोंटा बुग्गी व बछड़े की मौके पर मौत बुग्गी स्वामी ने बचाई कूद कर जान


रिपोर्ट सलीम फारुकी

मंगलौर स्टोरी पानी निकासी के स्त्रोत बन्द होने से एक झोंटा बुग्गी व बछड़े की मौके पर मौत बुग्गी स्वामी ने बचाई कूद कर जान

मंगलौर मोहल्ला लालबाडा रामलीला ग्राउंड के सामने जब से वर्षा हो रही है तभी से मंगलौर के चारों और पानी रोड पर भरा‌हुआ है समाधान दूर तक नहीं नजर आरहा जनता हो रही परेशान
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 16 7 2023 को प्रातः बुग्गी स्वामी बुग्गी को लेकर अपनी मजदूरी पर जा रहा था रास्ते में पानी भरा हुआ होने के कारण बुग्गी स्वामी ने बुग्गी को पानी में उतार कर लेजाने लगा तभी झोटटे को झटका लगा और गिर कर मौके पर मर गया बुग्गी स्वामी ने कूदकर जान बचाई मौके पर पहुंचे मंगलौर के समाज सेवी इमरान अंसारी उर्फ मुन्ना रेफरी ने बुग्गी स्वामी को सांत्वना दी इन्होंने बताया की इस गरीब के बच्चों का पालन पोषण का एक मात्र सहारा यही था और पानी की निकासी व करंट के बारे में बताते हुए कहा बिजली के खम्भे पर डिश का तार लगा होने के कारण यह करंट फैल गया क्यों की डिश के तार जगह जगह से छिले रहते हैं और उन तारों को कोई देखने तक नहीं आते उसी तार का खुला हुआ हिस्सा पानी में डूबने के कारण यह हदसा हुआ मौके पर पहुंचे वर्तमान चेयरमैन के भाई शमशाद ने बताया कि हमने पानी की निकासी के लिए पंपिंग सेट लगायें हुए हैं पानी धीरे धीरे उतर जायेगा चेयरमेन के भाई यह कहकर अपना पल्ला बचाकर चले गये अभी तक जल भराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है जैसे जैसे गन्दा व बदबु दार पानी कसबे के चारों ओर भरा रहेगा स्वास्थ्य के‌ लिये‌ चिन्ता का विषय बना‌ रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *