करन माहरा के
प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में कांग्रेस होगी मजबूत, संगठन को मिलेगी नई दिशा : प्रवक्ता नीरज अग्रवाल
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राजीव भवन में आयोजित भव्य समारोह में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया गया। वही उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल ने भी पदभार ग्रहण में प्रतिभाग कर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी है। प्रदेश प्रवक्ता नीरज ने करन माहरा के अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है उनका कहना है कि करन माहरा एक स्वच्छ छवि के नेता हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को उत्तराखंड में एक बल मिलेगा। वह पहले भी संगठन में बेहतर तरीके से कार्य कर चुके हैं। और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। एवं करन माहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता भी काफी खुशी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने सही समय पर करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सही निर्णय लिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई नीतियां भी बनेंगी, जिनका सभी कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। क्योंकि करन माहरा पुराने नेता हैं, जिनको राजनीति का काफी तजुर्बा है। इसका पूर्ण लाभ कांग्रेस को मिलेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी काफी तरक्की करेगी। और उत्तराखंड में पार्टी को नई दिशा मिलेगी। व कांग्रेस पार्टी तेजी से उत्तराखंड में आगे भी बढ़ेगी। पीसीसी अध्यक्ष पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के गढ़वाल मंडल सचिव नीरज अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता सदन भुवन कापड़ी, उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक अनुपमा रावत, मनोज तिवारी, आदेश चौहान, रणजीत रावत, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र कुमार जाति, विधायक रवि बहादुर का भी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत करने में ऋषभ अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, अंकुर मित्तल, गौरव अग्रवाल, अंकुश मेहता, आशीष सैनी, डॉक्टर रणबीर नागर, सागर, शुभम, वीर प्रताप चौहान, जितेंद्र सिंह, जॉनी, अमन कुमार आदि लोग भी शामिल रहे।




