रिपोर्ट महिपाल शर्मा
बरसात में रोशनाबाद व हरिद्वार कोबजोड़ने वाला पुल गड्डों में तब्दील, जिलाधिकारी ने गड्डे भरने का दिया आदेश l
बहादराबाद 8 जुलाई ( महिपाल ) निकटवार्ती गाँव सलेमपुर में हरिद्वार एवं रोशनाबाद जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला पुल बरसात में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिस कारण सलेमपुर से जिला मुख्यालय एवं रोशनाबाद, सिडकुल आने जाने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l वहीं पुल पर बने गड्डों में गिर कर लोग चोटिल हो रहे हैं l गड्डों के कारण पुल से गुजरने वालों का लम्बा जम लगा रहता है l उल्लेखनीय है कि सलेमपुर, रोशनाबाद से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कामगार सिडकुल की कंपनियों, जिला मुख्यालय, ज्वालापुर इसी पुल से होकर सफर करते हैं, लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l पुल के क्षतिग्रस्त होने की खबर जिलाधिकारी को दी गई जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत पुल कि मरम्मत करने के आदेश दिए है l जिलाधिकारी के आदेश के बाद कार्यदाई विभाग की नींद टूटी और विभाग ने पुल की मरम्मत का काम शुरू किया है l




