रुड़की।नालों की सफाई को लेकर साप्ताहिक बुद्ध बंदी के दौरान नगर के अनाज मंडी तथा मेन बाजार में नाला गैंग के सदस्यों द्वारा सफाई नायक अशोक जैकी के नेतृत्व में नाला सफाई अभियान चलाया गया।गंदगी से अटे पड़े नालों में सफाई गैंग के सदस्यों ने नालों की तह तक सफाई कर सिल्ट को बाहर निकाला,जिससे कि बरसात के मौसम में नगर के मुख्य बाजार बाजार एवं अनाज मंडी में जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो।मेयर गौरव गोयल द्वारा बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाता है।नगर वासियों को लंबे समय से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है,जिससे निपटने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मियों एवं नाला गैंग के सदस्यों द्वारा नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की बेहतर ढंग से सफाई की जाती है,ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न ना हो पाए।नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि नगर निगम के द्वारा सभी सफाई कर्मियों को नालों की सफाई के कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने तथा नालों से निकलने वाली सील्ट को उठाने के लिए कहा गया है,जिससे कि आवाजाही में आम नागरिकों को परेशानी ना हो।
Related Articles
सिडकुल की एक कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के मध्य श्रम कार्यालय विभाग रोशनाबाद में 15 दिन बाद होने वाली बैठक बेनतीजा रही।
रिपोर्ट महिपाल शर्मा l सिडकुल की एक कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के मध्य श्रम कार्यालय विभाग रोशनाबाद में 15 दिन बाद होने वाली बैठक बेनतीजा रही। 80 से अधिक कर्मचारियों को स्थाई करने, कंपनी से निकाले गए तीन कर्मचारियों की वापसी और तीन वर्ष बाद वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर 15 दिन पहले कंपनी […]
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन,आईआईटी रुड़की में
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया उद्घाटन,आईआईटी रुड़की में अंतरराष्ट्रीय जल विज्ञान संघ की 12-वीं वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन सत्र की की मेजबानी रुड़की।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस) की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया।इस सभा में दुनिया भर […]
मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम सभागार में निगम के सफाई कर्मियों को ड्रेस वितरित की।
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम सभागार में निगम के सफाई कर्मियों को ड्रेस वितरित की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों को यह ड्रेस दिए जाने से इनकी नगर में एक अलग पहचान होगी।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा निगम के सफाई कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष उनकी सुरक्षा कवच हेतु जूते,मास्क,ग्लब्स […]


