रिपोर्ट पहल सिंह राणा
विश्व ड्रग्स डे के अवसर पर नशा मुक्ति के लिए ली शपथ l खानपुर : जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विश्व ड्रग्स डे के अवसर पर नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत विकासखंड खानपुर सभागार 26 जून 2023 सोमवार क़ो विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी गणों व खानपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों दवारा ब्लॉक सभागार में गोष्ठी का आयोजन कर नशा मुक्ति की शपथ ली गई l तथा इसके उपरांत ग्राम प्रह्लाद पुर में पहुंचकर गांव में सभा का आयोजन कर उपस्थित ग्रामीणों को सहायक समाज कल्याण विभाग अधिकारी अंशुल राठी दवारा नशा न करने की प्रति जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई सभी ग्रामीणों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए अंशुल राठी जी का धन्यवाद किया l




