लंढौरा रंग महल में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया।
आपको बता दे लंढौरा के रंग महल में भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वही मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नरेश बंसल पूर्व राज्यसभा का कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी, शोभाराम प्रजापति, ने फूल माला डालकर वह मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया। कुंवर प्रणव ने अपने वक्ता में भारतीय जनता पार्टी की संपूर्ण योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा। कि माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के लिए उज्जवल योजनाएं दी वह गरीब जनता के लिए स्वास्थ्य कार्ड पर पांच लाख का इलाज मुफ्त कराया। उन्होंने कहा मैं खानपुर की जनता का सेवक हूं और विधानसभा खानपुर के लिए सरकार से योजनाएं लता रहूंगा।वही रानी देवयानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने भाजपा सरकार की तारीफों के पुल बांधे और उन्होंने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को बराबर का हक मिल रहा है। जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा जनता को सबसे ज्यादा योजनाएं भाजपा सरकार में मिल रही है। उन्होंने कहा किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि का भी लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा बीपीएल कार्ड वालों को 3 महीने का राशन फ्री मिल रहा है। वही नरेश बंसल ने कहा 2014 से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र में बनी है देश आगे की ओर बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा 2014 से पहले का हिंदुस्तान देखें 2014 के बाद का हिंदुस्तान में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा देश जी 20 जैसी योजना ला रहा है उन्होंने कहा देश-विदेश में माननीय नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की जा रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के साथ संपूर्ण भारत में कार्य कर रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आज हम सब संकल्प लेते हैं माननीय मोदी जी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे उन्होंने 2024 में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। और माननीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर। चेयरमैन रवि राणा, भुरा ठेकेदार, संदीप सैनी, विजेंद्र प्रधान, जुल्फिकार प्रधान, मनोज नायक, चौधरी रघुराज, भगत सिंह, तेजपाल, विकास कुमार, अनिल सैनी, प्रदीप कुमार, अनीश, अब्दुल्ला, अमित, राजेश, रिसालत हुसैन, दीपा, रानी, आदि लोग मौजूद रहे।




