गोकशी के वंचित मुकदमे में अभियुक्त को किया गिरफ्तार l लक्सर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित अभियुक्त नदीम पुत्र इलियास निवासी लादपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के खिलाफ लक्सर कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा संख्या 420/ 2023 धारा 3 /5 /11 गोवंश संरक्षण अधिनियम दर्ज था जो न्यायालय से लगातार फरार चल रहा था जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए जिन का अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के संरक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक हरीश गैरोला कानि o दरबान आदि की टीम बनाई गई टीम द्वारा नदीम के घर पर दबिश देकर उसके घर ग्राम लादपुर लक्सर जिला हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि नदीम को गोकशी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है जिसको निम्नानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l



