Uncategorized

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी की आज 59वीं पुण्यतिथि को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पंकज सिंघल के नेहरू स्टेडियम स्थित कार्यालय पर मनाई गई।

रिपोर्ट सोमवीर सैनी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी की आज 59वीं पुण्यतिथि को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पंकज सिंघल के नेहरू स्टेडियम स्थित कार्यालय पर मनाई गई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ श्याम सिंह नागयान एवं संचालन महासचिव संगठन जगदेव सिंह सेखों द्वारा किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा की पंडित नेहरू ने देश को अग्रिम पायदान पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 400 करोड़ के कर्ज के भारत को विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनाया। उन्होंने भारत में निर्माण की सोच के साथ काम किया जबकि वर्तमान की सरकारें निर्माण के बजाय नेहरू द्वारा निर्मित संस्थानों को बेचने का कार्य कर रही है। श्री नेहरू ने अपनी समस्त संपत्ति देश को समर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि नेहरू ने अपने जीवन में लगभग दस वर्ष इस देश की आजादी के लिए जेल में बिताए। उन्होंने अंग्रेजों की आंख में आंख डालकर भारत को आजाद कराया। उनकी सोच विश्व के अग्रणी नेताओं जैसी थी।
उनके प्रयास से भाखड़ा नंगल डैम, बीएचईएल, आईआईटी, एम्स, सीबीआरआई, सीएसआईआर जैसे संस्थान देश की प्रगति में स्थापित किए गए।

श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्षीय संबोधन में डॉ श्याम सिंह नागयान ने कहा कि नेहरू जी एक बड़ी सोच के व्यक्तित्व थे। जिन्होंने देश के युवाओं को विज्ञान एवं तकनीक की ओर मोड़कर देश को विकासशील बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

श्रद्धांजलि सभा में सुभाष सरीन ने कहा कि जिस भारत में सुई भी नहीं बनती थी वहां पंडित जी द्वारा एटम बम का निर्माण किया गया।

प्रदेश सचिव हेमेंद्र चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे एवं उन्हीं में भारत के सुनहरे भविष्य की उनकी सदैव कल्पना थी। इसीलिए उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में एमटीएनएल के सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर सुरेश राणा ने कहा कि नेहरू जी ने 17 वर्ष अपने जीवन काल के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बिताए जिसमें उन्होंने भारत को सभी क्षेत्रों में चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेती-बाड़ी, व्यापार, जल संसाधन, वन्य जीव- जंतु, रोजगार का क्षेत्र हो, तकनीक व विज्ञान का क्षेत्र हो आदि आदि क्षेत्रों में भारत को नवनिर्मित देश बनाकर विश्व में सम्मान पाया।

श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार, श्रीगोपाल नारसन, शोभाराम प्रजापति, सुरेंद्र कुमार सैनी, sc-st जिला प्रभारी नेत्रपाल, कांग्रेस नेता राकेश गॉड, पार्षद बेबी खन्ना, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू आदि ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर अपने अपने विचार रखें।

श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एड, पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सरीन, सुरेश राणा, डाक्टर रकम सिंह, पंकज सिंगल, राकेश गॉड, पार्षद बेबी खन्ना, महासचिव संगठन जगदेव सिंह सेखों, प्रदेश सचिव हेमेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग हाजी नौशाद अली, प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, एनएसयूआई हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी, मीडिया प्रभारी भानु प्रताप, रुड़की ग्रामीण किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, प्रदेश ओबीसी चेयरमैन आशीष सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीगोपाल नारसन,पूर्व युवा अध्यक्ष करमजीत सिंह खोखर, भूषण त्यागी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस श्रीमती उदय जैन, श्रीमती सरिता सैनी एड०, प्रदेश सचिव मुन्फैत अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मूलकिराज सैनी, सलीम सलमानी, मेलाराम प्रजापति, चौधरी सतवीर सिंह, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय शर्मा एडवोकेट, प्रधान भंवर सिंह, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, हरीश परमार, सुरेंद्र सैनी, अनिरुद्ध पूरी, हरेंद्र कुमार, मोहन नारायण सक्सेना, मीडिया प्रभारी अनिल पुंडीर, परवीन गोयल,
विजयपाल, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, मोहन सिंह रावत, मुनेश त्यागी, ललित बिष्ट, रामगोपाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, अनंत सैनी, रविंद्र कुमार, सरदार हरविंदर सिंह, मो वसिम, अश्वनी कुमार छाबड़ा, मुकेश कुमार, रहीश अहमद, मीडिया प्रभारी पंकज सोनकर, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मोहम्मद साहिल, गौरव प्रधान, अरशद अली, एनएसयूआई रुड़की अध्यक्ष अमन अग्रवाल, रजत सैनी, रोहित डबराल, एससी/एसटी जिला प्रभारी नेत्रपाल, अमित कुमार, सौरभ शर्मा, निखिल गुप्ता, तहसीन अंसारी, जसविंदर सिंह, हर्ष तोमर, रजत चौधरी, सुशील कश्यप, सहदेव त्यागी,अजय चौधरी, सरदार जगत सिंह, नसीम अहमद तेली, वसीम अहमद, नूर आलम, अरशद अली, दीपचंद सैनी, साक्षम सैनी, हिमांशु चौहान, शैंकी सैनी, आयुष सैनी, पुलकित सैनी, सचिन कुमार, मोहित सैनी, दीपक सैनी, अमन गोयल, नवीन जैन, अभिषेक कमर, कार्तिक त्यागी, सक्षम, शहाबुद्दीन, राणा मयंक राजपूत, वीर सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *