मंगलौर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ दो अभियुक्त धर दबोचा 1 लाख 14 हजार नशीली टेबलेट बरामद।
कोतवाली मंगलौर
ऑपरेशन मर्यादा/ ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत मंगलौर पुलिस द्वारा समाज को खोखला करने वाले नशा माफियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही नशीली दवाओं के साथ दो अभियुक्त धर दबोचा 1 लाख 14 हजार नशीली टेबलेट बरामद एनडीपीएस अधि0 में अभियोग पंजीकृत अन्य विधिक कार्रवाई जारी
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ ऑपरेशन मर्यादा के तहत मंगलोर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है। प्रतिदिन स्थान बदलकर चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में थाना मंगलौर क्षेत्र में उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनाक 17-05-23 चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल हुई है समाज को नशे के रूप में खोखला करने दो व्यक्ति क्रमशः अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटी से रॉन्ग साइड गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे शक होने पर टीम के सदस्यों द्वारा चेकिंग /पूछताछ की तो निम्नलिखित व्यक्तियों के कब्जे से भारी (1 लाख 14 हजार) मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं गिरफ्तार सुदा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पूछताछ अभियुक्त
पूछताछ अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि अभियुक्त उक्त टेबलेट(नशीली दवा) मुजफ्फरनगर से किसी व्यक्ति से खरीद कर हरिद्वार जिले में बेचते हैं पुलिस द्वारा बताइए गए व्यक्ति की तलाश हेतु टीम निकाली गई है तथा उन मेडिकल स्टोर चिह्नित किया जा रहे है जिन मेडिकल स्टोर में है यह नशीली दवाई सप्लाई करते थे
नाम पता अभियुक्त–
1-इस्तकार पुत्र निसार अहमद निवासी लाला वाली गली पुरानी तहसील रुड़की थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार
2-विनीत पुत्र रामकुमार निवासी गली नंबर 2 दक्षिणी कृष्णा पुरी कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर
बरामदगी
1- 1 लाख 14 हजार टेबलेट नशीली (अल्प्राजोलम टेबलेट)
2- मोटरसाइकिल सस्प्लेंडर Up12.AW.9671
3- स्कूटर बिना नंबर प्लेट super ECH
पुलिस टीम
1- श्री मनोज मेनवाल -प्रभारी निरीक्षक मंगलौर
2- श्री पुष्पेंद्र सिंह- चौकी प्रभारी लंढौरा
- कॉन्स्टेबल 558 मनीष
4- कांस्टेबल 887 संजय - कांस्टेबल बलवीर
- कांस्टेबल नरेश



