रुड़की में ईदुल फितर का त्यौहार मान्या श्रद्धा और उल्लास के साथ,शहर मुफ्ती ने पढ़ाई नमाज
रुड़की।ईदुल फितर का त्योहार नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया।नगर की प्राचीन ईदगाह के अलावा रामपुर ईदगाह सहित विभिन्न मदरसों एवं मस्जिदों में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई।रुड़की की ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमन्दों ने ईद की नमाज पढ़ी।मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने ईद की नमाज अदा कराई तथा नमाजियों को ईद की मुबारकबाद पेश की।नमाज से पूर्व मदरसा रहमानिया के मौलाना अजहर उल हक ने ईदगाह में अपनी तकरीर की,जिसमें उन्होंने रोजा,नमाज सहित इस्लामिक सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि ईदुल फितर इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार माहे रमजान के पूरे महीने रोजा रखने की समाप्ति के बाद शव्वाल माह की प्रथम तिथि को मनाया जाता है
।उन्होंने कहा कि मुसलमानों के दो बड़े त्योहार ईदुल फितर और ईदुल अजहा हैं।ईदुल फितर का त्योहार रमजान की समाप्ति के बाद अल्लाह (ईश्वर) का दिया हुआ एक ऐसा तोहफा है,जो हमें सालों साल से बिछड़े एवं रुठे परिवार को परिवार से,दोस्त को दोस्त से,भाई को भाई से और दुश्मन को दुश्मन से मिलाकर दोस्ती,हमदर्दी व भाईचारा का पैगाम देता है,इतना ही नहीं अमीरी गरीबी से उठकर मेलजोल तथा मोहब्बत से रहने का संदेश भी हमें यह त्यौहार देता है।उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने हमें ईद की खुशियां अपेक्षित,बेसहारा तथा ऐसे गरीब तबके को मुख्यधारा में लाने और उनकी जकात फित्रा से आर्थिक मदद कर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल कर करने का हुक्म देता है।अपने बयान में उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह पनप रही अनेक सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए आगे आए तथा बढ़ रही नशाखोरी के खिलाफ भी अभियान छेड़ें।ईदगाह परिसर के बाहर पूर्व मेयर यशपाल राणा,पूर्व सांसद राजेंद्र कुमार बाडी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता,पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.दिनेश कौशिक, समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,आशीष सैनी,वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी व सौरभ सिंघल आदि ने अपने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी,वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं गुप्तचर विभाग के लोगों ने ईदगाह की सुरक्षा का जायजा लिया और अपने शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी तंजीम अली,इंजीनियर मुजीब मलिक,शायर अफजल मंगलौरी,हाजी फुरकान अहमद विधायक,हाजी मोहम्मद सलीम खान,कुंवर जावेद इकबाल,शेख अहमद जमा,डॉ.मोहम्मद मतीन,सैयद नफीस उल हसन,इमरान देशभक्त,हाजी लुकमान कुरैशी,सलमान फरीदी,अलीम सिद्दीकी,जावेद अख्तर एडवोकेट,मेहरबान अली, जहांगीर अहमद,अब्दुल वहीद भूरा प्रधान,मास्टर मोहम्मद उस्मान,हाजी मोहम्मद मुमताज,मुमताज अब्बास नकवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया तथा आज के सत्र का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में रोपवे […]
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सफाई अभियान के लिए रोस्टर किया जारी सफाई अभियान में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी आज 16 जनवरी से 31 जनवरी तक जनपद में चलाया जाएगा स्वच्छता महा अभियान का पखवाड़ा माननीय मुख्यमंत्री जी का यह […]
न्यू प्रेस क्लब-पिरान कलियर के पदाधिकारियों व सदस्यों को चौ.सुभाष नंबरदार ने माल्यार्पण कर एंव पगड़ी पहनाकर किया सम्मानितपिरान कलियर।न्यू प्रेस क्लब,पिरान कलियर के पदाधिकारियों को किसान कामगार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार एकजुट होकर समाज व क्षेत्र […]