Uncategorized

लालकुर्ती स्थित यूनाइटेड परिवार द्वारा अन्नपूर्णा विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण,पूर्व मेयर रहे मौजूद

लालकुर्ती स्थित यूनाइटेड परिवार द्वारा अन्नपूर्णा विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण,पूर्व मेयर रहे मौजूद
रुड़की।यूनाइटेड परिवार द्वारा लालकुर्ती में नवरात्र के उपलक्ष पर मां अन्नपूर्णा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।इस दौरान भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भंडारे में पहुंचकर भक्तों को प्रसाद बांटा तथा पूजा-अर्चना कर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा सभी का कल्याण करने वाली है और नवरात्रों के दिनों में भक्तों पर मां की विशेष कृपा बरसती है।यूनाइटेड परिवार के अध्यक्ष नीरज राव द्वारा पूर्व मेयर गोयल का पटका पहनकर स्वागत किया गया।इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र पांडे,मोनू गुप्त,अंकुश कटारिया,सोनू कुमार,आशीष कनौजिया,प्रदीप कुमार,प्रकाश सिंह बिष्ट,हर्षित,अमन,सागर,नीरज

गगनेजा,आशीष,कन्हैया,खंडेलवाल,आकाश कनौजिया,सुमित साहू,विशेष त्यागी,रोनित कनौजिया,नितिन दुआ,नवीन कुमार,अभिषेक,संदीप कुमार व गौतम कनौजिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *