Uncategorized

कश्यप समाज के उत्थान का संकल्प, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करेगी कश्यप महासभा उत्तराखंड

कश्यप समाज के उत्थान का संकल्प, शिक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करेगी कश्यप महासभा उत्तराखंड

झबरेड़ा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अनन्तपुर में दिनेश कश्यप प्रदेश प्रचार मंत्री के आवास पर कश्यप महासभा उतराखड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रचार एवं के लिए श्री दिनेश कश्यप प्रदेश प्रचार मंत्री की अध्यक्ष में उनके आवास पर किया है बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महासचिव ने बाताया है एसके वर्मा प्रदेश ने कश्यप समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान पर जोर देते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
बैठक में कश्यप महासभा उत्तराखंड के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता सबसे महत्वपूर्ण हैं। महासभा का लक्ष्य उत्तराखंड में रहने वाले कश्यप समाज के विभिन्न उपवर्गों को एक मंच पर लाकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, युवाओं को रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता, प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन, छात्रवृत्ति और निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाओं के लिए भी पहल करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की गई। महासभा के उद्देश्यों में समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास स्थापित करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास भी शामिल हैं।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब समाज के लोग शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को प्राथमिकता देंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकेगा। महासभा की ओर से समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की बात भी कही गई।
बैठक में दिनेश कश्यप, बीरेंद्र कश्यप, श्याम कश्यप, विजय कश्यप, प्रदीप कश्यप, टीटू कश्यप और राखी कश्यप
डा. प्रेमचन्द नरेश कश्यप अकित कश्यप मनिष कश्यप राहुल कश्यप
सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *