Uncategorized

पुतला दहन के विरोध में सर्व समाज ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के समर्थन में गरजे ग्रामीण

पुतला दहन के विरोध में सर्व समाज ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता के समर्थन में गरजे ग्रामीण

लक्सर विधानसभा के ग्राम भीकमपुर जीतपुर चौक पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता के पुतला दहन के विरोध में फतवा ग्राम सभा क्षेत्र में सैनी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुतला दहन करने वालों को बाहरी व्यक्ति बताते हुए कार्यक्रम पर नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि किसी पूर्व जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन क्षेत्र की जनता को स्वीकार नहीं है।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रधान अनिल कुमार सैनी ने कहा कि संजय गुप्ता क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर अपना मत स्वयं तय करेगी।
ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को सर्व समाज के हित में बताते हुए भाजपा के समर्थन में भी नारे लगाए। देखते ही देखते फतवा ग्राम सभा क्षेत्र ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का पुतला दहन कर विरोध करना उचित नहीं है।
इस दौरान पूर्व प्रधान अनिल कुमार सैनी, उम्मेद सिंह, प्रधान मदन कुमार, लोकेश कुमार, मांगेराम, चरण सिंह, कमल कुमार, राहुल सैनी, प्रेमचंद, रोहित कुमार, महेंद्र सैनी, ओमपाल, अनिल चक्की वाले, सौरभ सैनी, गुलाब सिंह, अनिल सैनी, हर्ष कुमार, मांगेराम सैनी, वीरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, गुरमीत, कुशाल सिंह, गुरबख्श, भंवर सिंह, विक्रमजीत सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *