राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
लक्सर सुल्तानपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर अली चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी तस्लीम अहमद कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य संजय सैनी, सनवर राजा, मोहम्मद आरिफ अंसारी, संजय राणा, राहुल सैनी, विधानसभा अध्यक्ष साहेब अंसारी, विवेकानंद सैनी, प्रिंस सैनी, विजेंद्र कुमार, सचिन, गौरव चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के खिलाफ खासा आक्रोश दिखाई दिया।




