Uncategorized

लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीण सैनी

लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीण सैनी

चुनाव में प्रवीण सैनी को मिले 23 वोट, जाने आलम को दो मत; संजय धीमान सचिव और रजनीश सैनी कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

लक्सर। लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संरक्षक रजनीश धीमान ने की। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सचिव पद के लिए संजय धीमान तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रजनीश सैनी को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। वहीं अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण सैनी और जाने आलम के बीच चुनाव कराया गया। चुनाव में कुल 25 मत पड़े, जिनमें प्रवीण सैनी को 23 वोट तथा जाने आलम को दो वोट मिले। भारी मतों से जीत दर्ज करने पर प्रवीण सैनी को प्रेस क्लब एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करने और सभी साथियों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब एसोसिएशन की कार्यकारिणी का जल्द ही विस्तार किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *