Uncategorized

जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्षों,जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्षों,जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन


रुड़की।कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआई आर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की संवैधानिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए किए जा रहे दुष्प्रचार का पुरजोर विरोध कर हरिद्वार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया,जिसमें कहा गया कि हमारा मत स्पष्ट है,कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राष्ट्रहित में आवश्यक है।एसआई आर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण होनी चाहिए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,आदेश सैनी,श्यामवीर सैनी जी,जगदंबिनी,रानीपुर विधायक आदेश चौहान,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,अमीलाल वाल्मीकि,राकेश गिरी,विशाल गर्ग,विनोद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष डॉ०मधू सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की रीढ़ हैं।उनके सम्मान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *