Uncategorized

हरिद्वार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक अहमद की ओर से पथरी पुल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को फल एवं पानी वितरित किया गया


हरिद्वार। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आजाद समाज पार्टी के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भावी उम्मीदवार हाजी तौफीक अहमद की ओर से पथरी पुल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को फल एवं पानी वितरित किया गया है। इस दौरान लोगों के बीच प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया है। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी इंसानियत को जरूरतमंदों की मदद करने, गरीबों का सहारा बनने और हर व्यक्ति के साथ प्रेम एवं सम्मान से पेश आने की शिक्षा दी है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर राहगीरों की सेवा के लिए फल और पानी का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और इंसानियत को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। और धार्मिक अवसर तभी सार्थक होते हैं, जब उनके माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *