Uncategorized

भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में भारत का 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

खानपुर: स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया । भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में भारत का 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा व पूर्व प्रधान तुगलपुर प्रधान राजकुमार पूर्व प्रधान खानपुर नकली सिंह , वर्तमान प्रधान तुगलपुर श्याम लाल, उदय सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य खानपुर, नरेश कश्यप पूर्व प्रधान खानपुर, राधेश्याम बन तुगलपुर, सरन गिरी तुगलपुर तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों द्वारा ध्वज आरोहण करके भारतीय तिरंगे को सलामी दी गई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत, झंडागीत व राष्ट्रगान द्वारा भारतीय तिरंगे को सम्मान दिया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने देश की स्वतंत्रता के लिए अमर हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमें भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों के पद चिह्न पर चलने की आवश्यकता है तभी हम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पायेंगे इस अवसर पर सत्र 2025 26 में कक्षा 9th,10th,11th,12th में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, सांस्कृतिक, तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ विमलेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार,विकास कुमार, नीरज कुमार, सुमित कुमार,जितेंद्र कुमार,आलोक भूषण शर्मा, मनोज गोयल, अशोक कुमार कुलबीर सिंह, राजीव कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र-छात्रायों कुमारी शिवानी, अलीशा,शिवा,अंजलि,नेहा, उजमा आरती,अंजना,आकांक्षा वैभव रूचिन,आदित्य,सागर सौरभ नवीन, राहुल,आदि ने सराहनीय कार्य किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *