राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम को लेकर लक्सर में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक
लक्सर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेद प्रकाश वर्मा के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 जुलाई को देहरादून में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम से भाजपा सरकार घबराई हुई है और युवाओं के मुद्दों से बच नहीं सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, जिसका जवाब प्रदेश का युवा 2027 में देगा।
ब्लॉक अध्यक्ष गुफरान अली ने कहा कि देहरादून कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटेंगे और किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे।
बैठक में लखमीर कश्यप, गोपाल कश्यप, वेद प्रकाश वर्मा, फिरोज सिद्दीकी, गुफरान अली, मनोज वर्मा, मोनू कश्यप, सनी टाइगर, अमन, आशु, विक्की, प्रियम, मोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




