अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त को झबरेडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन को साकार करने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के क्रम में थाना झबरेडा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 12/7/2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवपुर के पास से अभियुक्त नकुल को 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्त*1- नकुल पुत्र मांगेराम निवासी अकबरपुर फाजिलपुर कोतवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार । *बरामदगी* 50 टेट्रा पैक देशी शराब *पुलिस टीम*01-कानि 0नसीबुद्दीन02-कानि0 प्रदीप कुमार




