हरिद्वार लक्सर में पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती शिव चौक स्थित नवनिर्मित बाजार पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया उद्घाटन
पुरानी बाजार पुलिस चौकी को नए भवन में किया गया स्थानांतरित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस कर्मियों को सौंपी जिम्मेदारीलक्सर (फरमान खान) लक्सर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में हरिद्वार पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। लक्सर के मुख्य बाजार में संचालित पुरानी पुलिस चौकी को अब शिव चौक स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ नई बाजार पुलिस चौकी का उद्घाटन किया और चौकी का विधिवत कार्यभार पुलिस कर्मियों को सौंपा।उद्घाटन के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्य बाजार शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। नई और सुविधासंपन्न पुलिस चौकी के संचालन से बाजार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील पारदर्शी और मित्रवत व्यवहार करते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।समारोह में पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद सुयाल पुलिस क्षेत्राधिकारी दिवेश उपाध्याय अभिनय चौधरी ओशिन जोशी सुमित पाण्डेय सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक लक्सर प्रवीण सिंह कोश्यारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक रायसी चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी लक्सर चौकी प्रभारी विपिन कुमार राजीव उनियाल रंजीत नौटियाल सुरेश कुमार रोहित कुमार प्रदीप कुमार थाना प्रभारी पथरी रविंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके अलावा हेड कांस्टेबल विनोद कुमार कुंडलिया पंचम प्रकाश रियाज अली मनोज मलिक प्रदीप कनौजिया शमशेर खान कांस्टेबल नवीन चंद अनिल कुमार वर्मा अनूप पोखरियाल दीपक रावत अजीत चौहान चालक चरण सिंह, फिरासत हुसैन सहित लक्सर कोतवाली क्षेत्र के समस्त पुलिसकर्मियों ने समारोह में भाग लिया।नई चौकी शुरू होने के साथ ही मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इसे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताते हुए हरिद्वार पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।




