Uncategorized

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, रायसी कॉलेज में गूंजा योग का मंत्रब्लॉक प्रमुख लक्सर हर्ष कुमार दौलत और प्रबंधक डॉ. के.पी. सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ भारत का संदेश

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, रायसी कॉलेज में गूंजा योग का मंत्रब्लॉक प्रमुख लक्सर हर्ष कुमार दौलत और प्रबंधक डॉ. के.पी. सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ भारत का संदेश रायसी (हरिद्वार), 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्ष विद्या मंदिर पी.जी. कॉलेज, रायसी में रविवार को योग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. के.पी. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. प्रभावती तथा प्राचार्य प्रो. आदित्य गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख लक्सर हर्ष कुमार दौलत ने विशेष रूप से उपस्थित होकर योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन योग अपनाकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं योगाचार्या कुमारी दीपा ने लगभग एक घंटे तक विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अनेक जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) पर वक्ताओं ने कहा कि योग हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी है और बढ़ती उम्र में भी व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में डॉ. के.पी. तोमर, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. हेमंत कुमार, श्री नीतीश कुमार, श्री सरफराज, श्री अमूल त्यागी, डॉ. मीनू, डॉ. विनीता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, निरोगी और सकारात्मक जीवनशैली के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *