Uncategorized

भाकियू अंबावत में सचिन चौधरी ही रहेंगे प्रदेश प्रभारी, आर.के. त्यागी ने अफवाहों पर लगाया विराम

भाकियू अंबावत में सचिन चौधरी ही रहेंगे प्रदेश प्रभारी, आर.के. त्यागी ने अफवाहों पर लगाया विराम

लक्सर भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.के. त्यागी ने संगठन को लेकर चल रही तमाम अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि सचिन चौधरी ही उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा संगठन को लेकर झूठी और अनर्गल बातें फैलाई जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।होटल आर्य लोक में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आर.के. त्यागी ने कहा कि भाकियू अंबावत प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है और संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड में तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।इस दौरान किसान नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए किसानों के बिजली बिलों पर लगाए गए सरचार्ज की माफी और फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गत वर्ष बरसात के दौरान फसलों को भारी नुकसान हुआ था। उस समय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किसानों को राहत देने और मुआवजा उपलब्ध कराने की घोषणाएं की गई थीं, लेकिन आज तक अधिकांश घोषणाएं धरातल पर नहीं उतर सकी हैं।किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। नेताओं ने कहा कि भाकियू अंबावत किसानों के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी और किसी भी कीमत पर किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके त्यागी चौधरी रविंंद्र अधाना युवा जिला अध्यक्ष हरिद्वार मोहित पवार जिला अध्यक्ष हरिद्वार प्रदेश प्रभारी सचिन चौधरी ने किसानों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले समय में तहसील स्तर पर किसान पंचायतों का आयोजन कर किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *