Uncategorized

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सौरभ भूषण शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रुड़की।भाजपा के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी सौरभ भूषण शर्मा का पार्टी

पदाधिकारियों,समर्थकों एवं व्यापारी नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद जोहर के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों तथा व्यापारी नेताओं ने सौरभ भूषण शर्मा का दोबारा प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर फूल-मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गोयल व सुनील साहनी आदि ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के छोटे और बड़े सभी व्यापारी बंधुओं के हितों की रक्षा,उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान तथा व्यावसायिक अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा।व्यवसायिक प्रकोष्ठ का दोबारा प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सौरभ भूषण शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया तथा कहा कि वह पूरी लगाना और निष्ठा से पार्टी हित एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।इस अवसर पर जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल,विष्णु शर्मा,व्यापारी नेता संजय गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *