Uncategorized

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के छठे दिवस हाइकिंग एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

स्काउट-गाइड प्रशिक्षण के छठे दिवस हाइकिंग एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित स्काउट-गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिवस छात्राध्यापकों को हाइकिंग एवं प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रशिक्षक पुरवेन्द्र कुमार एवं महिपाल जी द्वारा हाइकिंग के माध्यम से अनुशासन, साहस, आत्मनिर्भरता, टीम भावना एवं प्रकृति संरक्षण का महत्व समझाया गया तथा प्राथमिक उपचार सत्र में प्रतिभागियों को घाव, चोट, मोच, जलन, बेहोशी, रक्तस्राव एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं में दी जाने वाली प्रारंभिक सहायता की जानकारी दी गई। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट ने प्राथमिक उपचार को जीवनोपयोगी कौशल बताया। तथा सत्र संयोजक श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सेवा-भाव, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। स्काउट गाइड प्रशिक्षण द्वारा विद्यार्थियों को सजगता, सेवा और अनुशासन का महत्व बता कर राष्ट्र के कुशल नागरिक के रूप मे स्थापित होने की प्रेरणा प्रदान की जा रही है । कार्यक्रम में चतुर्थ सेमेस्टर के छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *