Uncategorized

भगवान महावीर का जन्मोत्सव पर नगर में निकली भव्य शोभा यात्रा,विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों ने की पुष्प वर्षा

रुड़की।नगर में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।इस यात्रा में बनी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है।नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन आयोजित किये गए,

इसके उपरांत भगवान महावीर को रथ पर विराजमान करने वाले पत्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया।रथ पर बैठने का सौभाग्य साधु राम जैन,रथ को लेकर चलने का सौभाग्य नवीन जैन तथा श्री जी के कोष को लेकर चलने का सौभाग्य हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ।श्री जी के दोनों ओर इंद्र बनने का सौभाग्य आईआईटी रुड़की में अध्यनरत दो छात्रों को मिला।इस अवसर पर मेयर अनीता देवी अग्रवाल पूर्व,मेयर गौरव गोयल,युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन आदि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।रथ यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आदर्श नगर पहुंची,जहां आचार्य श्री जी के निर्देशन में पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा भगवान महावीर का अभिषेक एवं पूजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *