कोतवाली खानपुर का भव्य वार्षिक मुआयनाSSP नवनीत सिंह ने खानपुर कोतवाली परिसर को पाया चकाचक, दिए सख्त निर्देश

लक्सर (फ़रमान खान)खानपुर सशस्त्र सेरिमोनियल गार्द की सलामी के साथ शुरू हुआ कोतवाली खानपुर का सालाना निरीक्षण। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शुक्रवार को खानपुर कोतवाली का बारीकी से जायजा लिया और व्यवस्था देखकर संतुष्टि जताई। साथ ही जवानों को साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और आपदा प्रबंधन पर सख्त निर्देश देते हुए कहा- “पुलिसिंग जन-सेवा है, इसे और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है।कप्तान नवनीत सिंह थाने पहुंचते ही सबसे पहले नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, CCTNS प्रोजेक्ट रूम, कर्मचारी मैस, बैरक, आवासीय क्वार्टर और मालखाने का क्रमवार निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था देखकर वे पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। उन्होंने निर्देश दिया कि बैरकों में शौचालय-स्नानागार के उपकरण सदैव सुचारु रहें और कोई भी कमरा क्षतिग्रस्त न रहे। अगर कहीं मरम्मत की जरूरत हो तो तुरंत कराई जाए। खानपुर क्षेत्र बाढ़ग्रस्त होने के कारण कप्तान ने अस्लाह-एम्युनिशन और आपदा राहत उपकरणों के रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “सभी उपकरण साफ-सुथरे और कार्यशील हालत में रहें। जो पुराने हो चुके हैं, उन्हें स्टोर में जमा कर नए उपकरणों की मांग तुरंत भेजी जाए।मालखाने के निरीक्षण के दौरान कप्तान नवनीत सिंह ने सख्ती बरती। उन्होंने हेड मोहर्रिर को निर्देश दिया कि आबकारी अधिनियम के तहत जब्त सामग्री, निर्णीत मुकदमों का माल और लावारिस वाहनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि मालखाने में पर्याप्त जगह बनी रहे। CCTNS प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने और सभी रजिस्टर नियमित अपडेट करने के आदेश भी दिए गए।विवेचनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए कप्तान ने कहा, “मुकदमों का निस्तारण बिना अनावश्यक देरी के, गुण-दोष के आधार पर हो। पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना चाहिए।” साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स को हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के अंत में कप्तान नवनीत सिंह ने कोतवाली में तैनात सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लिया। जवानों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई समाधान के आदेश जारी कर दिए। प्रभारी निरीक्षक को शस्त्रों की नियमित सफाई और रख-रखाव का सख्त निर्देश दिया गया।कप्तान नवनीत सिंह ने ग्रामीणों के साथ नियमित चौपाल आयोजित करने का भी निर्देश दिया ताकि पुलिस और जनता के बीच और मजबूत विश्वास का पुल बने। यह निरीक्षण हरिद्वार पुलिस की सक्रिय और जन-उन्मुखी छवि को और मजबूत करता है। कप्तान नवनीत सिंह का यह दौरा साफ संदेश देता है- “व्यवस्था, साफ-सफाई और तेज कार्रवाई ही बेहतर पुलिसिंग की कुंजी है।”




