Uncategorized

झबरेड़ा में होली के रंगों में BJP की नई उम्मीद!लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने पेश की प्रबल दावेदारी

झबरेड़ा में होली के रंगों में BJP की नई उम्मीद!लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने पेश की प्रबल दावेदारी – गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा का ऐलान लक्सर झबरेड़ा में होली के उमंग-भरे माहौल में राजनीति का रंग और गहरा हो गया। लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हर्ष कुमार दौलत आज विधानसभा झबरेड़ा क्षेत्र के होली मिलन समारोह में मुख्य विशिष्ट अतिथि बनकर पहुंचे और अपनी उपस्थिति से पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। हजारों की भीड़, जोरदार नारेबाजी और भावुक अपील के साथ उन्होंने साफ संकेत दे दिया – झबरेड़ा में भाजपा का चेहरा अब वे ही हैं! कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि युवा महिलाएं और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर डॉ. दौलत का स्वागत फूल-मालाओं और जयकारों से हुआ। संबोधन शुरू करते ही उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा यह पर्व भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आज हम सब एक परिवार की तरह खड़े हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात रही उनकी भावनात्मक अपील। डॉ. दौलत ने झबरेड़ा वासियों से सीधा संवाद करते हुए ऐलान किया अगर क्षेत्र का कोई भी गरीब या निर्धन बच्चा पढ़ना चाहता है और पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित है, तो मैं अपने विद्यालयों और महाविद्यालयों में उसे निःशुल्क शिक्षा दूंगा। शिक्षा ही समाज को आगे ले जाने का सबसे सशक्त हथियार है। किसी बच्चे का भविष्य आर्थिक स्थिति के कारण नहीं रुकना चाहिए!”यह घोषणा सुनते ही सभा तालियों से गूंज उठी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंच पर उन्हें घेर लिया। उनके वक्तव्य को क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा“अब विकास की नई लहर आएगी।” समारोह के अंत में सभी ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज सूत्रों के मुताबिक डॉ हर्ष कुमार दौलत की यह सक्रियता आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी मजबूत दावेदारी को और पुख्ता कर रही है। लक्सर से लेकर झबरेड़ा तक उनका जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। होली के रंगों में सजा यह समारोह अब सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि भाजपा की नई रणनीति का रंग बन गया है।झबरेड़ा अब तैयार है नए चेहरे नई उम्मीद और नई शिक्षा क्रांति के लिए! डॉ. हर्ष कुमार दौलत का संदेश: शिक्षा से बदलेगा झबरेड़ा, बदलेगा उत्तराखंड!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *