Uncategorized

डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट के अनुमोदन पर अलीगढ़ की हिना मिर्जा बनी वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन की वाइस चेयरपर्सन

डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट के अनुमोदन पर अलीगढ़ की हिना मिर्जा बनी वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन की वाइस चेयरपर्सन

रुड़की।समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हिना मिर्जा को वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गेनाइजेशन,इंडिया की अलीगढ़ जिला कमेटी का वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट के अनुमोदन पर तीन वर्षों के लिए की गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि हिना मिर्जा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगी।राष्ट्रीय महासचिव डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट ने हिना मिर्जा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत करने और उपभोक्ता हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।हिना मिर्जा के वर्ल्ड कंज्यूमर ऑर्गनाइजेशन की वाइस चेयरपर्सन मनोनीत होने पर क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *