झबरेडा राजकीय इण्टर कालेज लाठरदेवा हुण थाना झबरेडा हरि0 की छात्राओं को किया जागरुक
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे संचालित थाना स्तर पर ‘पुलिस’ आपके द्वारा अभियान के तहत महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरुक किये जाने का अभियान प्रचलित है जिसके क्रम में आज दिनांक 10.02.2026 को राजकीय इण्टर कालेज लाठरदेवा हुण थाना झबरेडा की छात्राओं व स्कूल स्टाफ को महिला सम्बन्धी अपराध, साईबर अपराध, महिलाओं से छेडछाड, यौन उत्पीडन,पोक्सो अधि0 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी साथ ही ऐसी स्थिति मे पुलिस से सहायता हेतु 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 व महिलाओं को वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । पुलिस टीम 1. थानाध्यक्ष अजय शाह2. कानि0 134 बसन्त कुमार3. म0कानि0 1219 रीना4. म0हो0गा0 संयोगिता




