हरिद्वार के कलियर शरीफ मे हजरत मखदूम पाक साबिर रहमतुल्लाह अलैह के रोज़े पर बुधवार को दलित-मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध अपने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रूस्तम राज के साथ पहुँचे और इस दौरान दलित-मुस्लिम एकता मंच राष्ट्रीय महासचिव मियाँ नाजिम साबिर तथा उत्तराखण्ड प्रदेश के जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों हुसैन साबिर,नौशाद ,नसीम अंसारी, वजीर अंसारी आदि सभी के साथ हजरत मखदूम पाक साबिर रहमतुल्लाह रोज़े पर माथा टेककर दलितों,वंचितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों,तथा समाज के अन्य गरीब वर्गों के उत्थान के लिए तथा देश में हिन्दू-मुस्लिम, सिख,ईसाई समुदायों के बीच भाईचारा और अमन चैन कायम रहने की दुआ मांगी और उसके बाद वहां पर मौजूद सभी दलित-मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने उत्तराखण्ड प्रदेश की जनता की मूलभूत समस्याओं पर विचार विमर्श किया इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध को अवगत कराते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड प्रदेश की सरकार का रवैया हरिद्वार, उद्यम सिंह तथा देहरादून आदि तीनों जनपदों की जनता के लिए ठीक नहीं है तीनों जनपदों की जनता को निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि से वंचित रख रहीं हैं इन सभी की जानकारी होने उपरान्त डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी पदाधिकारी तैयार रहें जल्दी ही उत्तराखण्ड प्रदेश की सरकार की नींद हराम करने के लिए दलित-मुस्लिम एकता मंच जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर शरीफ की पवित्र सरजमीं से तीनों जनपदों की जनता के स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक बड़े आंदोलन की शुरूआत करेगा और किसी सुरत में यहां की जनता का शोषण बर्दास्त नहीं किया जायेगा प्रेम विज्ञप्ति जारी कर्ता डॉ सुरेन्द्र कुमार बौद्ध राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित-मुस्लिम एकता मंच




