आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद, हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी संगीता रानी ने स्पर्श गंगा दिवस के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि। इसकी शुरुआत 17 दिसंबर 2009 को उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा की गई थी।

गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ अविरल और निर्मल बनाने में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या शारदा चौहान ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और आम जनता को गंगा स्वच्छता के प्रतिजागरूक करना है। तथा नमामि गंगे जैसे बड़े अभियानों में सार्थक भागीदारी देना है। सह कार्यक्रम अधिकारी संगीता कुमारी ने भी अपने विचारों से अवगत कराते हुए स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद स्वयंसेवियो द्वारा ग्राम बहादराबाद में एक जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा बहादराबाद गंगा नहर के किनारे जाकर सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सरला देवी, उर्मिला, रितु आहूजा, मनीषा चौहान, वंदना, रीमा देवी, शैली, संध्या चौहान, सपना यादव, वरिष्ठ लिपिक गोपाल सिंह तथा कनिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र पांडे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।




