एंटी करप्शन टीम ने डीजे की तेज आवाज व रात्रि 10 बजे के बाद संचालन पर रोक को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर
ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने जिले में डीजे की अत्यधिक तेज आवाज तथा रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। टीम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विक्की चावला ने किया। ज्ञापन में मांग की गई कि डीजे की आवाज को निर्धारित मानकों के अनुसार मीडियम स्तर पर रखा जाए तथा रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, ताकि आम नागरिकों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और मरीजों को होने वाली असुविधा से राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला महामंत्री मो. नदीम अंसारी, जिला सचिव रविकांत सहित संजय गुप्ता, सन्नी अहलुवालिया, विपिन सिंघल, प्रवीन कुमार, नितिन बालियान, सुरेन्द्र कुमार, अनिल गर्ग, मुकेश कश्मीरी, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल गोयल, अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, श्रेय मित्तल, अनिल कुमार, लोकेन्द्र कुमार, पंकज लूथरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम ने जिलाधिकारी से इस विषय में सख्त कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।



