भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न। लक्सर स्वर्गीय सुशील लोहिया चैरिटेबल ट्रस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहे गार्गी कन्या गुरुकुल का भूमि पूजन कार्यक्रम लक्सर गोवर्धनपुर रोड राधा कृष्ण मंदिर के सामने लक्सर मे संपन्न कराया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व रानी देवरानी सिंह रहे। वअतिथि प्रधान रहत सिंह मुंडलाना, गजे सिंह पूर्व एमएलसी व डॉ राकेश जयसवाल डॉ उषा जयसवाल के द्वारा संपन्न कराया गया ट्रस्ट की संचालिका नीलम चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि व वरिष्ठ अतिथियों का फूल द्वारा स्वागत किया गया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग संदीप लोहिया, कुलदीप,अंकुश, राजवीर लोहिया रतनवीर जसवीर राजपाल ओमवीर योगेश सोनिया सुभाष चौधरी शाहिद क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




